शुक्रवार, 7 जुलाई 2017

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा की शिकायत भाग- 9


अभी हाल में मलाड, मुम्बई में मुस्लिमों ने हिन्दू देवी देवताओं की मूर्तियां तोड़ी। उन्हें बचाने हिन्दू युवा पहुंचे तो उल्टे पुलिस ने 11 हिन्दू युवाओं को गिरफ्तार करके बुरी तरह मारा पीटा, अमानवीय यातनाएं दी। किसी भी मुस्लिम को गिरफ्तार तक नहीं किया गया।
भाजपा का वरिष्ठ नेता व सांसद साक्षी महाराज बोलता है कि इस्लाम न होता तो भारत का अस्तित्व न होता। इन हरामखोरो को भारत का अस्तित्व इस्लाम में सुरक्षित दिखता हैं।
कांग्रेस व अन्य सेक्युलर पार्टियों का साथ देना मोहम्मद गोरी व औरंगजेबों आदि देश धर्म के दुश्मनों के खेमे में खड़ा होना है।
बीजेपी व आरएसएस का साथ देना जयचंदों , मीर जाफरों आदि देश धर्म के गद्दारों के खेमे में खड़ा होना है।
सत्ता से बाहर रहने पर भाजपा जिन प्रश्नों को उछालती है, उन्हें सत्ता में आकर न केवल छोड़ देती है, बल्कि कई बार ठीक विपरीत करती है। यह तो कांग्रेस बिना कांग्रेसी शासन हुआ।
गोवा के सबसे बड़े और अत्यंत प्रतिष्ठित पूर्व गोवा संघ चालक सुभाष वेलिंगकर जिन्होंने गोवा में संघ कार्य के लिए अपना सौ प्रतिशत दिया। आरएसएस नेता प्रोफ़ेसर सुभाष वेलिंगकर के संघ से नाराज होने और संघ की स्वतंत्र राज्य इकाई बनाने का असली कारण भी यही था कि 1990 से लेकर 2011 तक जो नीति थी, उसी को भाजपा ने पुनः लागू क्यों नहीं किया? जबकि भाजपा खुद भी “भारतीय भाषाओं” के प्रति अपना प्रेम जताती रही है, फिर सत्ता में आने के बाद चर्च के सामने घुटने टेकने की क्या जरूरत है?
संघ, भाजपा से उचित प्रश्न
वेलिंगकर ने जो मुद्दा उठाया है वह काफी गंभीर है और इसमें कई अहम चीजें जुड़़ी हुई हैं। कुल मिलाकर वेलिंगकर प्रसंग राष्ट्रीय महत्व का है। वेलिंगकर का मुद्दा है सार्वजनिक शिक्षा में भाषा का स्थान। दुनिया के सारे चिंतक, शिक्षा-शास्त्री और अनुभवी शिक्षक एकमत हैं कि बच्चों की शिक्षा का सर्वोत्तम माध्यम उनकी मातृभाषा है। इसके विपरीत करना बच्चों की प्रतिभा को कुंठित करता है। भारत में भी सभी शिक्षा नीति दस्तावेज यह मानते रहे हैं। तब गोवा और संपूर्ण भारत में प्राथमिक शिक्षा से ही अंग्रेजी को ही शिक्षा का पहला माध्यम क्यों चुपचाप बनाया, बढ़ाया जाता रहा है? बच्चों के जीवन, देश की संस्कृति तथा सम्मान से मर्मभूत रूप से जुड़े होने के बावजूद इतना बड़ा प्रश्न आंख से ओझल रहा है।
क्रमश: जारी.......

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें