सोमवार, 22 मई 2017

ईश्वर एक है या अनेक? भगवान को हम अपना इष्ट कैसे बनाएँ?


प्रश्न - ईश्वर एक है या अनेक?
उत्तर - ईश्वर एक है | यदि संसार में अनेक ईश्वर हो गये तो समस्या उत्पन्न कर देगे | आपस में लड़ाई हो जाएगी, मार-काट मच जाएगी, जैसे मुस्लिम धर्म वाले अल्लाह के नाम पर मार-काट मचा भी रहें है |

प्रश्न - भगवान को हम अपना इष्ट कैसे बनाएँ?
उत्तर - भगवान को इष्ट बनाने का एक ही तरीका है कि आप जीवन में निश्चय कीजिए कि आपको क्या बनना है? आपको ऊँचाई के पथ पर चलने के लिए क्या बनना है? आपको लोकहित करना है या आपको भगवान का भक्त बनना है? देवी- देवता परमात्मा की एक-एक विशेषता है, एक-एक लक्ष्य के प्रतिक है | यदि आपको उदात्त बनना हो और मानवता के सिद्धांतों से ओत-प्रोत होना हो तो परमात्मा से अच्छा इष्ट और क्या हो सकता है? गायत्री मन्त्र परमात्मा प्राप्ति का सर्वश्रेष्ठ मन्त्र है |


- विश्वजीत सिंह "अभिनव अनंत"
सनातन संस्कृति संघ/भारत स्वाभिमान दल                                                                                                 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें