सोमवार, 22 मई 2017

सनातन संस्कृति संघ(ट्रस्ट) परिचय

सनातन संस्कृति संघ ट्रस्ट का उद्देश्य भारत में गौशालाओं एवं गुरुकुलो की स्थापना करना है।


सनातन संस्कृति संघ एक गैर सरकारी, सामाजिक, आध्यात्मिक ट्रस्ट हैं। इसका मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आध्यात्मिक मूल्यों के आधार पर भारत सनातन संस्कृति की रक्षा सम्वर्धन करना।

भारतीयों का नैतिक चारित्रिक उत्थान करते हुए देश की समस्त भ्रष्ट व्यवस्थाओं, गलत नीतियों, साम्प्रदायिक असमानता भ्रष्टाचार को मिटाकर बेरोजगारी, गरीबी, भूख, अभाव अशिक्षा से मुक्त स्वस्थ, समृद्ध, शक्तिशाली एवं संस्कारवान भारत का पुनर्निर्माण करना।

संसार के जन कल्याणार्थ मानवीय, नैतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक तथा आध्यात्मिक मूल्यों को निजी, व्यवसायिक तथा सार्वजनिक जीवन में बढ़ावा देना। गौशालाओं एवं गुरूकुलों की स्थापना संचालन करना।

यह संस्था जिन क्षेत्रों में शिक्षायें एवं प्रशिक्षण दे रही है, वे हैं- धर्मतंत्र जागरण, राष्ट्र जागरण, स्वदेशी स्वाभिमान, मूल्यनिष्ठ शिक्षा, चरित्र निर्माण, योग प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन, विश्व बंधुत्व, सम्पूर्ण स्वास्थ्य, गौवंश एवं ग्राम आधारित अर्थतंत्र की व्यवस्था, पर्यावरण प्रदूषण के प्रति जागृति, व्यक्तित्व विकास, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक पुनर्निर्माण, नशीले पदार्थो से मुक्ति, अंधविश्वास एवं कुप्रथा निवारण, सकारात्मक चिंतन, वैज्ञानिक- आध्यात्मिक अनुभूति तथा जीने की कला।

सनातन संस्कृति संघ (ट्रस्ट) को अंशदान देने के इच्छुक दानदाता पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय सी0बी0एस0 शाखा में पहुंचकर 
खाता संख्या A/C no :- 4579002100002930
IFSC - PUNB 0457900 
Branch Code 457900
में अपना अंशदान जमा कर सकते है |
<>
खाते में धन जमा करवाते समय खाते का नाम एवं शाखा का स्थान (सनातन संस्कृति संघ, पंजाब नैशनल बैंक, करावल नगर, दिल्ली) अवश्य जाँच कर ले
अधिक जानकारी हेतु हमसे 08126396457 पर सम्पर्क कर सकते है |

सनातन संस्कृति संघ से हम क्यों जुड़े...?

अपने लिए
अपने देश के लिए
अपने गौरवशाली इतिहास के लिए
भविष्य को स्वर्णिम बनाने के लिए
नया इतिहास लिखने के लिए
जिसपे आने वाली पीढियां गर्व कर सके
भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए
अपनी गर्वीली शान के लिए
सर उठाकर जीने के लिए
अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने के लिए
सनातन संस्कृति के लिए
गौमाता के सम्मान के लिए
ऋषियों के ज्ञान के लिए
हुतात्माओं के बलिदान के लिए
मातृभूमि की शान के लिए
हमने एक कदम आपकी और बढ़ाया है
आप भी चलिए हमारे साथ जिससे वर्तमान को सुखद बनाते हुए 
सुनहरे भविष्य की नींव मजबूत कर सके

संगठन में शक्ति है। सनातन संस्कृति संघ से जुड़ कर देश एवं सनातन संस्कृति के कार्यो को गति प्रदान करे | भारत सनातन संस्कृति के लिए जियें, खुद जुड़े दूसरे लोगो को भी जोड़ें, सनातन संस्कृति संघ आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करता है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें