सोमवार, 22 मई 2017

भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण,महावीर हनुमान, विक्रमादित्य, विद्यारण्य स्वामी, आचार्य चाणक्य, शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, गोकुल सिंह की इस पवित्र भूमि को हमेशा जुझना क्यों पड़ रहा है? इसका समाधान क्या है ?



प्रश्न - भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण,महावीर हनुमान, विक्रमादित्य, विद्यारण्य स्वामी, आचार्य चाणक्य, शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, गोकुल सिंह की इस पवित्र भूमि को हमेशा जुझना क्यों पड़ रहा है? इसका समाधान क्या है ?
उत्तर- क्योंकि इस देश को पहले पॉपों के अज्ञान स्वार्थ ने मारा, फिर बुद्ध के एकांकी अहिंसा के विचारो ने हमारे देश के योद्धाओं के हथियार छीन लिए जब की हमारे योद्धा विश्व में अजेय होते थे | तब गौतम बुद्ध के कारण और अब कालनेमिवादी मोहनदास गांधी के भ्रामक विचारो के कारण इस देश को जुझना पड रहा है |

आजकल हमारे कुछ धर्माचार्यों ने भी धर्म की परिभाषा ही बदल दी है क्योकि ये अपनी अकर्मणयता नपुँसकता को छिपाने के लिए सर्वधर्म समभाव, वसुधैव कुटुम्बकम, क्षमा वीरस्य भूषणम् और अव्यवहारिक अहिंसा तथा अतिसहिष्णुता जैसे सतयुगी उपदेश देते हैं |  

बड़ी बेशर्मी के साथ सर्वे भवन्तु सुखिनः हमारा नारा है का उपदेश देते हैं | ऐसे पाखंड़ी झूठे लोगों द्वारा लिखे गये साहित्य अव्यवहारिक कहानियां सुनाकर हिन्दुओं को भ्रमित करते हैं | बड़े ही आत्मविश्वास के साथ बोलते हैं कि हिन्दू धर्म की रक्षा के लिये भगवान अवतार लेंगे | फिर भगवान के अवतारों की कहानियां सुनाकर अपनी बात को सत्य सिद्ध करते हैं |

इन महानुभावों से प्रश्न है कि इन्हें केवल भगवान के अवतार ही क्यों नजर आते हैं? ये धर्मावलम्बी को क्यों नही समझाते की भगवान ने केवल राक्षसों का संहार करने के लिये ही नही अपितु उन्होने समाज को यह संदेश देने के लिये किउनसे प्रेरणा पाकर लोग स्वयं उठ खड़े होना, अपना धर्म समझे और देवी-देवताओं द्वारा धारण किये गये हथियारों से प्रेरणा पाकर लोग खुद शक्तिशाली बने
 
लेकिन कुछ कायरों ने इसका अर्थ यह दे दिया कि जब भी अत्याचारी अत्याचार करेंगे तो तुम्हारी रक्षा के लिये भगवान अवतार लेंगे | इसीलिये कठिनाईयों और खतरों का सामना करने के स्थान पर हिन्दू चमत्कारों की प्रतिक्षा में देवी-देवताओं के सहारे बैठे रहते हैं परन्तु हिन्दुओं को समझ लेना चाहिये की कलियुग में अवतार नही होते | अपनी तथा अपनी सन्तानों के भविष्य और अपने धर्म की रक्षा स्वयं हिन्दुओं को ही अवतार की दायित्व निभाना होगा | भगवान उसी की रक्षा करते हैं, जो खुद अपनी रक्षा का पूरा प्रयास करते हैं क्यों तुम्हे भगवान के अवतार ही नजर आते हैं हर अवतार में धारण किये गये उनके हथियार क्यों नही दिखते |

बस जिससे कायरता छिप सके वही चीज़ दिखती है शूरवीरों की बातें नही दिखती | गीता का केवल यही संदेश ही जीवन मे उतारा कि हिन्दू धर्म की रक्षा के लिये भगवान अवतार लेंगे लेकिन यह क्यों दिखा कि भगवान ने स्वयं बोला है कि केवल ईश्वर अथवा भाग्य के सहारे बैठ कर अकर्मण्यता मतकर | अत्याचारियों से मुकाबला किये बिना तू अत्याचार से बच नही सकता | इसलिये तू सदैव ईश्वर का स्मरण करते हुये युद्ध भी कर (कर्म कर) | लेकिन हम हिन्दुओं ने भगवान के इस आदेश को नहीं माना और अत्याचारों का मुकाबला करने के स्थान पर अत्याचारों को सहना ही अपना धर्म बना लिया |

इसी अव्यवहारिक अहिंसा और अतिसहनशीलता या अतिसहिष्णुता को हमारी कमजोरी डरपोकपन समझकर हम पर और अत्याचार किये गये | गीता मे भगवान ऐसी अहिंसा सहिष्णुता को नपुसंकता कहकर उससे दूर रहने को कहते हैं | सहिष्णुता और अहिंसा का अर्थ यह नहीं कि अपनी गरदने कटवाने की रुपरेखा स्वयं तैयार की जाये और प्रेम पूर्वक गुलाम बन जाया जाये तथा इस अहिंसा और सहिष्णुता के नाम पर अत्याचारियों को अपने ऊपर अत्याचार करने की खुली छूट दे दी जाये |

अत्याचारों और अत्याचारियों की अनदेखी करना हिंसा को बढ़ावा देना है, जो अहिंसा होकर सबसे बड़ी हिंसा है, पाप है | इसलिये भूल जाओ ऐसी अव्यवहारिक अहिंसा को मिटा दो अतिसहिष्णुता रुपी नपुसंकता को क्योकि आत्मरक्षा और आत्मसम्मान ही सबसे बड़ा धर्म है | यह पृथ्वी कर्म- भूमि है | यहां रहने वाले मनुष्य को अंतिम समय तक धर्म और समाज के प्रति संवेदनशील और कर्मशील रहना चाहिये | यही श्रीमद्भागवद्  गीता में श्रीकृष्ण का आदेश है | यही ऋषि- मुनियों की शिक्षा है | यह गाल पिटे वह गाल बढ़ाओ, यह तो सनातन धर्मी वैदिक हिन्दुओं आर्यो की नीति नहीं, अन्यायी से प्रेम अहिंसा यह तो गीता की नीति नहीं |
             हे राम बचाओ जो कहता है, वह कायर है स्वयं अपना हत्यारा है |
                 जो करे वीरता अति साहस वही राम का प्यारा है |


- विश्वजीत सिंह "अभिनव अनंत"
सनातन संस्कृति संघ/भारत स्वाभिमान दल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें