सोमवार, 22 मई 2017

कहो गर्व से हम हिन्दू है


कहो गर्व से हम हिन्दू है | माँ सीता-शबरी की संतान है |
रविदास-शंकराचार्य जी संत हमारे | वाल्मीकि-व्यास जी का ज्ञान है |
कहो गर्व से हम हिन्दू है | चाणक्य-समर्थ रामदास जी गुरु हमारे है |
श्रीराम-कृष्ण का रक्त है हममें | गोकुल-शिवाजी हमारे गौरव है |
महाराणा-भामाशाह के कुल में जन्में | केवट-विक्रमादित्य की सन्तान है |
मानव जाति हमारी, पवित्र सनातन धर्म हमारा है | कहो गर्व से हम हिन्दू है |
नहीं रूकना, नहीं थकना, लक्ष्य प्राप्ति हेतु सतत कर्म करना, यही तो मन्त्र है अपना |
मम दीक्षा धर्म रक्षा, मम मन्त्र समानता | कहो गर्व से हम हिन्दू है ||

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें